पिथौरा. वन विभाग द्वारा देवपुर में आयोजित दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण गुरूवार को सम्पन्न हुआ. प्रशिक्षण में लिपिक वर्ग के वन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के प्रथम दिवस बुधवार को सेवानिवृत्त एसडीओ (वन) जितेंद्र सिंह ने भंडार क्रय, भंडार लेखा एवं सूचना के अधिकार पर विस्तृत जानकारी दी. गुरुवार को क्षमता विकास प्रशिक्षण के तहत बिजी बंग के द्वारा रायपुर वृत्त के लिपिक वर्ग कर्मचारियों को मूलभूत नियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, अवकाश नियम, विभागीय जांच, पेंशन प्रकरण, वेतन पुनरीक्षण, वेतन निर्धारण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से वन मंडल अधिकारी बलौदाबाजार अरविंद व्यास, एसडीओ फॉरेस्ट यूएस ठाकुर, देवपुर परिक्षेत्र अधिकारी पीआर यादव के अलावा बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, रायपुर वृत्त के समस्त लिपिकीय कर्मचारी मौजूद रहे.
http://निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने वाले जज का तबादला
सहायक शिक्षक निलंबित
कांकेर. विकासखण्ड भानुप्रतापपुर के प्राथमिक शाला बुदेली में पदस्थ तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलहाडकटटा में संबद्ध सहायक शिक्षक एल.बी. रघुवीर साहू के विरूद्ध पुलिस थाना भानुप्रतापपुर में 506 बी भादवि 8 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिए जाने की सूचना पुलिस से प्राप्त होने पर कलेक्टर ने उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्गूकोंदल नियत किया गया है. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
http://इन्वर्टर कंपनियों से मोटा कमीशन लेकर कराई जा रही बिजली कटौती







