रजिंदर खनूजा
पिथौरा. जिले के किसानों के खलिहान से भी अब प्रशासन किसानों की मेहनत से उपजे धान को जब्त कर रहा है जिससे किसान यह सोचने मजबूर हैं कि उनकी मेहनत से उपजी फसल ही जब सरकार को गलत लग रही है तब किसान क्या करें, किससे शिकायत करें और अपना परिवार कैसे चलाएं. ज्ञात हो कि पहले किसानों के धान परिवहन पर रोक लगाने ताबड़तोड़ धान जब्ती की कार्रवाई की गई. अब किसानों के खलिहान और घर में भी धान देख जब्ती की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक सराईपाली थाना के सिरपुर में लगाए गए बेरियर में पदस्थ एक नगर सैनिक और एक मंडीकर्मी ने समीप के ग्राम नवागांव के विभूति साहू, नरेंद्र साहू एवं प्रफुल्ल साहू के घर एवं खलिहान से करीब 690 कट्टा धान जब्त कर कार्रवाई की.
http://फाइल विलंब से प्रस्तुत करने पर जिला कार्यालय का लिपिक निलंबित
सूत्रों के अनुसार उक्त किसानों के यहां बकायदा पुलिस और राजस्व प्रशासन के साथ मंडी प्रशासन ने जब्त कर कार्रवाई की. धान जब्ती की कार्रवाई से क्षेत्र के किसान आक्रोशित और हैरत में हैं. वे यह सोचने मजबूर हैं कि उन्होंने दिन-रात मेहनत के बाद अपने खेतों में धान की फसल ली. उसके तैयार होते ही ये फसल अपराध में कैसे बदल गई. किसान समझ नहीं पा रहे हैं कि अब तक वे अपने खेतों में धान सब्जी की फसल लेते हैं उसे मंडी में या किसी व्यावसायी के यहां बेचते हैं और अपना जीवन यापन करते हैं पर भूपेश सरकार के आते ही किसानों का धान बेचना अपराध हो गया. किसानों का पूरा धान सरकार खरीद नहीं पा रही. मंडी में कोई लेने वाले नहीं है. फिर भी किसी व्यावसायी के पास या राइस मिल में किसान धान बेचने लेजाना चाहे तो उसे पुलिस ऐसे पकड़ रही है जैसे किसान धान नही गांजा अफीम की तस्करी कर रहे हो.
http://इस गाने पर नेहा कक्कड़ ने किया जबरदस्त डांस, खूब देखा जा रहा Video
पुलिस और प्रशासन के इस रवैये ने भूपेश सरकार को पूरी तरह अर्श में ला खड़ा किया है. नवागांव में जिन किसान का 690 कट्टा धान जब्त किया गया है उनके पास 22 एकड़ खेत है. पुलिसिया कार्रवाई के दौरान उसने अपने खेत के रिकॉर्ड भी दिखाए पर उसका भी कोई फायदा नहीं मिला और पुलिस ने मंडी अधिकारी को सुपुर्द करने के बाद सराईपाली मंडी सचिव गिरधारी अग्रवाल ने उक्त धान जब्त कर इन्ही किसानों को सुपुर्द में दे दिया है. बहरहाल, किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने के वायदे के साथ प्रदेश में सरकार चला रही कांग्रेस सरकार की किसानों के धान जब्ती की कार्रवाई से किसान ही नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ता और विपक्षी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता भी हैरान है.
Uttar Pradesh Police: 76 cases registered & 108 people arrested across the state in connection with objectionable/misleading posts on social media on #CitizenshipAmendmentAct. Action taken against 15,344 social media posts. https://t.co/PiXnVosSdm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 22, 2019







