नई दिल्ली. बॉलीवुड में अपनी सिंगिंग से धमाल मचाने वाली नेहा कक्कड़ अपनी डांसिंग स्किल के लिए भी जानी जाती हैं. नेहा कक्कड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाते हैं. वो अपने फैन्स के लिए सिंगिंग के अलावा डांस और कॉमेडी वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. उनके फैंस को उनके ऐसे वीडियो का जमकर इंतजार रहता है. वहीं अब नेहा ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खुद के ही गाने ‘पूछदा ही नहीं’ पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं.
http://धान खरीदी में गड़बड़ी, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर भेजे गए जेल
यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस को अब तक करीब 34 लाख बार देखा जा चुका है. उनके इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि नेहा का गाना ‘पूछदा ही नहीं’ बीते दिनों ही रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. नेहा कक्कड़ के इस गाने में रोहित खंडेलवालभी नजर आए. वह इस वीडियो में भी नेहा का साथ दे रहे हैं. देखिए वीडियाे-
http://छात्रा ने कीटनाशक दवा पीकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
https://www.instagram.com/tv/B6NUPlAnvtG/?utm_source=ig_web_copy_link
http://बुलेटप्रूफ जैकेट को चीरकर पर्स में फंसी गोली, सिक्कों ने बचाई सिपाही की जान










