बलौदाबाजार. बीए की एक छात्रा ने कीटनाशक दवा पीकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के सुतीउरकुली निवासी छात्रा बीए फर्स्ट ईयर में अध्ययनरत थी. रविवार का दिन था इसलिए वह आज घर में ही थी और उसने घर में ही रखी कीटनाशक दवा पी ली. परिजनों को जानकारी लगते ही इलाज के लिए बिलाईगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए महासमुंद अस्पताल रेफर किया गया, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. छात्रा की मौत हो जाने के बाद शव को वापस बिलाईगढ़ लाया गया जहां पोस्टमार्टम कराया गया. खुदकुशी की वजह अज्ञात है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://बुलेटप्रूफ जैकेट को चीरकर पर्स में फंसी गोली, सिक्कों ने बचाई सिपाही की जान
लोकवाणी में इस बार ‘सेवा का एक साल’ पर होगी बात
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 6वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘सेवा का एक साल विषय’ पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चौनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है. लोकवाणी में इस बार का विषय ‘सेवा का एक साल’ रखा गया है. इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 23, 24 एवं 25 दिसम्बर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं.
http://प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका को परिजनों ने जिंदा जलाया, गंभीर







