नई दिल्ली. एक्ट्रेस नोरा फतेही एक्टिंग के साथ साथ डांस मूव्स के लिए भी काफी फेमस हैं और इसके अलावा वे अपवे स्टाइलिंग और फैशन सेंस के लिए भी काफी जानी जाती हैं. अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं. अब उनका एक डांस वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उनके बोल्ड अंदाज के लोग दीवाने हो रहे हैं. वीडियो में नोरा बेली डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने क्रॉप टॉप पहना हुआ है और अपने सिजलिंग स्टाइल और डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रही हैं. एक्ट्रेस का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज पर शेयर किया गया है.
https://दिशा पटानी का दिलकश अंदाज फिर बना रहा दीवाना, देखिए तस्वीरें
नोरा ने यह वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया था, लेकिन उन्होंने अपलोड करने के कुछ देर बाद इसे डिलीट कर दिया था. फैन पेज ने यह जानकारी वीडियो के कैप्शन में दी है. नोरा ने क्रॉप टॉप को नीले रंग के शॉर्ट्स के साथ कैरी किया है. नोरा ने ऐसे कई डांस वीडियोज फैंस के लिए शेयर किए हैं. बता दें कि नोरा को आखिरी बार फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में देखा गया था. वे अगली बार जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में दिखेंगी.
https://Realme GT Neo 2 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










