नई दिल्ली. एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं. इन दिनों जबरदस्त फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. नए फोटोशूट में एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को एक बार फिर दीवाना बना रहा है. अपनी फिटनेस के लिए मशहूर दिशा का दिलकश अंदाज देखते ही बन रहा है. दिशा पटानी ने शिमरी ब्लैक बॉडीसूट में फोटोशूट करवा अपनी खूबसूरत अदाओं से जमकर तारीफ बटोर रहीं हैं. ब्लैक बॉडीसूट ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप में दिशा पटानी ने अपनी इन फोटोज को शेयर कर बताया है कि मेकअप खुद ही किया है.
https://गांव के युवक ने ही सिलबट्टे से कुचलकर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार
दिशा पटानी की खुले बालों में क्लिक करवाई गई फोटो में खूबसूरती देखते ही बन रही है. हाल ही में दिशा पटानी ने अपनी इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया था, जो फैंस के साथ-साथ उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ को भी पसंद आया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी आखिरी बार सलमान खान के साथ ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ फिल्म में नजर आईं थीं. दिशा पटानी की जल्द ही फिल्म ‘एक विलेन 2’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में दिशा के साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी हैं.
https://2 से 18 साल के बच्चों के लिए Covaxin को मंजूरी










