আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme GT Neo 2 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: October 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रियलमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसमें 5जी का भी सपोर्ट है. रियलमी GT Neo 2 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपए है. वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपए रखी गई है. फोन को नियो ब्लैक और नियो ब्लू और नियो ग्रीन में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 17 अक्टूबर की आधी रात से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.62 इंच की एचडी प्लस सैमसंग E4 डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1,300 है.

https://2021 Triumph Street Scrambler दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है. फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम के साथ 7 जीबी वर्चुअल रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. फोन के साथ फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है. फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W की सुपरडर्ट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://…तो बघेल और मरकाम उसना चावल को लेकर केंद्र सरकार को क्यों कोस रहे हैं?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now