नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस कॉन्प्रेंस में शुक्रवार को बताया कि में 24 घंटे में कोरोना के 1684 नए मामले सामने आए हैं. जिस वजह से कुल कंफर्म मामले बढ़कर 23077 हो गए हैं. इनमें से 17610 केसों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों में 491 इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं. अब तक 718 की मौत हो चुकी है. वहीं अब तक 4748 लोग ठीक हुए हैं. अग्रवाल ने कहा कि इसके साथ ही अब हमारा रिकवरी रेट 20.57 प्रतिशत है. पिछले 28 दिनों में जिन जिलों से कोई केस सामने नहीं आए हैं उसकी संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे जिलों की संख्या अब 15 हो गई है.
http://जनपद सदस्य के घर से लाखों रुपए की सागौन लकड़ी जब्त
अब तक देश में 80 जिले ऐसे हैं जहां पर इससे पहले कोरोना के केस सामने आए थे लेकिन पिछले 14 दिनों से वहां पर कोई केस नहीं आय़ा. हम सबका प्रयत्न होना चाहिए कि ऐसे जिलों की संख्या निरंतर बढ़ती रहे. हम सबके लिए महत्वपूर्ण है कि कम्युनिटी और सरकार द्वार चेन ऑफ ट्रांसमिशन को ब्रेक करने के लिए कलेक्टिव अफर्ट में लगे रहें. हमें देखना है कि इन जिलों में नया कोई केस ना आए. जहां तक वो जिले हैं जहां आजतक कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है यह महत्वपूर्ण है कि आगे भी वहां कोई केस ना आए और वो ग्रीन जोन बने रहें. गृह मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से बेहतर ढंग से निपटने के लिए 4 और इंटर मिनिस्ट्रियल टीमों का गठन किया गया है. पहले 6 टीमें थीं अब 4 टीम और बनाई गई हैं.
http://धारा 144 का उल्लंघन कर खेल रहे थे जुआ, तीन के खिलाफ कार्रवाई









