पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार रात एसडीओपी पुपलेश पात्रे के दिशा-निर्देश, थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में 52 पत्ती ताश से अवैध रूप से जुआ खेलते रूपेश नायक पिता घनश्याम, चिंताराम निराला पिता कार्तिक राम, मनोज बरिहा केपिता बृजलाल को घेराबन्दी कर 52 पत्ती ताश, नगद रकम 3770 रुपए व एक मोटर साइकिल कीमती 25000 रुपए जब्त कर धारा 4 ‘क’ जुआ एक्ट व कोरोना वायरस संक्रमण रोकने हेतु केंद्र व राज्य शासन द्वारा लागू धारा 144 के उल्लंघन करते पाए जाने पर भादवि धारा 188, 269, 270, 34 के तहत कार्रवाई की गई. ज्ञात हो कि स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं जुआ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है.
लॉकडाउन का उल्लंघन, 15 चालान
नगर में लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया. शुक्रवार सुबह से स्थानीय एसडीएम श्री मरकाम के नेतृत्व में पुलिस एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम निरीक्षण में निकली थी. इस दौरान लॉकडाउन एवं धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल कर चेतावनी भी दी गई.
http://रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर जल्द प्रसारित होगा श्री कृष्णा







