नई दिल्ली. नीतीश कुमार ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बनी एनडीए की सरकार में सीएम समेत कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली है. नीतीश की कैबिनेट में जदयू के 5, भाजपा के 7, हम के एक और वीआईपी के एक विधायक को मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है. तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी डिप्टी सीएम होंगे. जेडीयू से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली.
http://गोल्ड को लेकर जान लें सरकार का नया कानून, इस दिन से होगा लागू
वहीं, बीजेपी की ओर से तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पाण्डेय, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और जीवेश मिश्रा ने शपथ ली. जेडीयू-बीजेपी के अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. कांग्रेस और आरजेडी ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया.
http://राम-सिया की भक्ति में लीन आराध्या ने गाया भजन, वीडियो वायरल
Nitish Kumar takes oath as the CM of Bihar for the seventh time. pic.twitter.com/Zq4G8E68nM
— ANI (@ANI) November 16, 2020









