नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को फांसी दिए जाने के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को लगभग एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए 3 मार्च की तारीख मुकर्रर की. नए डेथ वारंट के अनुसार 3 मार्च की सुबह 6 बजे निर्भया के गुनहगारों को फांसी दी जाएगी. इससे पहले सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील एपी सिंह ने अदालत को बताया है कि विनय शर्मा 11 फरवरी से भूख हड़ताल पर है.
http://निर्वाचित सरपंच ने पराजित पूर्व सरपंच को चिढ़ाने घर के सामने फोड़े पटाखे, फिर दी जान की धमकी
वहीं आज मुकेश की मां ने बेटे के लिए नए वकील करने का आवेदन अदालत में डाला, जिसके बाद मुकेश के लिए वकील रवि काजी को नियुक्त किया गया है जो पवन का भी केस लड़ रहे हैं. दूसरी तरफ अक्षय कुमार सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि वह अक्षय की ताजा दया याचिका राष्ट्रपति को भेजेंगे. कोर्ट के फैसले पर बात करते हुए निर्भया के पिता ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले से ख़ुश हैं. निर्भया की मां ने भी उम्मीद जताते हुए कहा कि मैं 7 साल से संघर्ष कर रही हूं और उम्मीद है कि अब 3 मार्च को निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा मिल जाएगी. वहीं दोषियों के वकील एपी सिंह का कहना है कि अभी भी कानूनी विकल्प बाकी हैं.









