नई दिल्ली. फाफ डुप्लेसिस ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट और टी-20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. डुप्लेसिस ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को एक नए युग की शुरुआत करने में मदद करने के लिए यह निर्णय लिया. हाल ही में संपन्ना हुई इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में फाफ को बाहर करते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने एकदिवसीय टीम की कमान पहले ही क्विंटन डीकॉक को सौंप दी थी. इस मौके पर 35 वर्षीय फाफ ने कहा कि वह खेल के तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलेते रहेंगे और उनका पूरा समर्थन क्विंटन डीकॉक को मिलता रहेगा. टेस्ट, वन-डे और टी-20 मिलाकर 112 इंटरनेशनल मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 69 मैच में टीम को जीत दिलाई थी.
http://काशी महाकाल एक्सप्रेस में भगवान शिव के लिए एक सीट आरक्षित
खेल के लंबे प्रारूप में उनकी कप्तानी पर काफी सवाल उठ चुके थे. उनकी अगुवाई में खेले गए पिछले आठ टेस्ट में से सात में प्रोटियाज को हार का सामना करना पड़ा था. डुप्लेसिस ने अपने बयान में कहा कि मुझे बाकी सीजन में टेस्ट और टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करने में कोई समस्या नहीं होती. मैं इसे पसंद करता, लेकिन कभी-कभी कप्तान को खुद का हित नहीं देखना चाहिए. मैं स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान हूं. बतौर बल्लेबाज और सीनियर खिलाड़ी के नाते टीम की मदद करना चाहते हैं. वे नए लीडरशिप ग्रुप को सलाह देते रहेंगे और टीम की प्लानिंग का हिस्सा रहेंगे.
http://कोरोना वायरस : केरल में सभी तीन मरीज हुए ठीक, चीन में 1775 की मौत











