नई दिल्ली. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है. कोविड और ओमिक्रोन के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए देश के दो राज्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. वहीं तेलंगाना एक गांव ने स्वैच्छिक लॉकडाउन का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार ने 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी नाइट कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है. हर दिन रात 11 बजे से सबुह 5 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. वहीं शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी गई है.
https://खेल विभाग में होगी प्रशिक्षकों की संविदा नियुक्ति
आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देंगे. इससे पहले मध्य प्रदेश में कोरोना को काबू करने के लिए नाइट कर्फ्यू लौट आया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यानी गुरुवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू रहेगा. अगर और भी उपायों की आवश्यकता हुई तो हम कदम उठाएंगे. शिवराज ने कहा कि तेजी से संक्रमण न फैले, इसके लिए हर आवश्यक उपाय करना होगा. भारत सरकार ने कुछ गाइडलाइन जारी की है. मेरी प्रार्थना है देर न करें. मास्क जरूर लगाएं. सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं. अब तक वैक्सीन का डोज नहीं लगवाया है तो जरूर लगाएं.
https://बेशकीमती इमारती लकड़ियों की तस्करी, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
वहीं तेलंगाना के एक गांव में आम सहमति से 10 दिनों का लॉकडाउन लग गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति के SARS-CoV-2 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए पॉजिटिव टेस्ट आने के बाद तेलंगाना राज्य के रंजना सिरसिला जिले के गुडेम गांव ने 10 दिनों का लॉकडाउन लगा लिया है. इसके लिए गांव की पंचायत ने फैसला किया है. इस दौरान आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी. ग्राम पंचायत ने कहा है कि चूंकि ओमिक्रॉन का संक्रमण बहुत तेजी से होता है, इससे बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है.
500 रुपए पेंशन लेने 2 किमी दूर गांव से घिसटते हुए बैंक पहुंचता है एक दिव्यांग https://t.co/wW5Ce2Jp5P
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 23, 2021









