महासमुंद. चावल परिवहन की बिल्टी के जरिए बंद कंटेनरों में करोड़ों की बेशकीमती इमारती खैर लकड़ी की तस्करी के आरोप में पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक एसपी दिव्यांग पटेल को ओड़िशा से अवैध ईमारती लकड़ी लाकर क्षेत्र में खपाए जाने की सूचना मिल रही थी. इस पर उन्होंने थाना-चौकी प्रभारियों के साथ साइबर सेल टीम को ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देशित दिए थे. इसी कड़ी में ट्रक कंटेनर के जरिए ईमारती लकड़ी के परिवहन की सूचना पर महासमुंद साइबर सेल तथा सरायपाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सागरपाली नेशनल हाइवे 53 के चौधरी ढाबा के पास ट्रक कंटेनर क्रमांक RJ 11 GB 5063 को रोक कर जांच की.
https://तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 35 घायल, 10 की हालत गंभीर
वाहन चालक धौलपुर, राजस्थान निवासी भगवान सिंग त्यागी, परिचालक मनसुख और ओमप्रकाश कुशवाहा ने गाड़ी में चावल लोड कर रायपुर ले जाना बताया, लेकिन गाड़ी की तलाश में बेशकीमती खैर प्रजाति की 203 क्विंटल लकड़ी अनुमानित कीमत 50,75,000 रुपए मिली. जिसे जब्त किया गया. तीनों आरोपियों ने पूछताछ में ऐसी एक और ट्रक कंटेनर की जानकारी दी. आरोपियों के बताए मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक कंटेनर क्रमांक RJ 11 GB 8698 के चालक धौलपुर, राजस्थान निवासी शिवसिंह और परिचालक रामप्रकाश कुशवाहा से पूछताछ की. दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर 178 क्विंटल की 44,50,000 रुपए कीमत की लकड़ी को जब्त किया गया. पांचों आरोपियों से पूछताछ करने पर सरायपाली निवासी अविनाश उर्फ सन्नी चावला द्वारा कृष्णा पैलेस हॉटल के पीछे से ट्रक कंटेनर में लकड़ी लोड करवाना बताया, जिसे सरायपाली बस स्टैण्ड के पास पकड़ा गया.
https://उपनिर्वाचन : कुरूद, मगरलोड और आमदी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत
पूछताछ में अविनाश उर्फ सन्नी चावला की निशानदेही पर कृष्णा पैलेस के पीछे करीब 40 क्विंटल वजनी लकड़ी कीमत करीब 10,00,000 रुपए जब्त किया गया. आरोपियों के विरूद्ध थाना सरायपाली में अपराध धारा 379, 468, 471 भादवि एवं वन अधिनियम 1927 की धारा 42 के तहत् कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में एएसपी मेघा टेम्भुरकर साहू और एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना सरायपाली प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उनि स्वराज त्रिपाठी, सउनि. विकास शर्मा, प्रआर श्रवण कुमार दास, मिनेश ध्रुव, आरक्षक रवि यादव, हेमन्त नायक, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल, ललित यादव ने की.







