আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : ‘याद पिया की आने लगी’ का नया वर्जन रिलीज, इस अंदाज में दिखीं दिव्या खोसला

Published on: November 18, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अभी 90 के दशक के गानों के रीमिक्स बन रहे हैं. अब सॉन्ग ‘याद पिया की आने लगी’ का रीमिक्स आया है. इस गाने का ओरिजनली डांडिया क्वीन फालगुनी पाठक ने गाया था. अब ये बिल्कुल नए अंदाज में रिलीज किया गया है. गाने का वीडियो एक्ट्रेस-फिल्म मेकर दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माया गया है, जबकि नेहा कक्कड़ ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. तनिष्क बागची ने इसका म्यूजिक तैयार किया है. यह गाना लोग काफी पसंद कर रहे हैं और गाने में दिव्या का ड्रेसअप भी बिल्कुल अलग है.

http://देश के 47वें CJI बने जस्टिस बोबडे, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

एक तरफ वह जींस और टॉप में नजर आती हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लहंगे में डांस करती हैं. इस गाने में एक हजार साल बाद की दुनिया दिखाई गई है. ये एक वन-साइडेड लव की कहानी है. जिसमें आपको मुंबई की लोकल ट्रेन भी देखने को मिलेगी और रेलवे स्टेशन पर दिव्या खोसला कुमार का डांस भी. पुराने गाने की तरह इसका नया वर्जन भी काफी वायरल हो रहा है. हालांकि फैंस को नया वर्जन कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है और लोग गाने को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.

http://अयोध्या फैसले की बेंच में शामिल जस्टिस नजीर को खतरा, मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now