আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Redmi Note 10S का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: August 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Redmi Note 10S का नया कलर वेरिएंट कॉस्मिक पर्पल भारत में लॉन्च हो गया है. इस फोन को भारत में मई में डीप सी ब्लू, फ्रोस्ट वाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था. अब ये नया कलर ऑप्शन पहले से मौजूद तीन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगा. रेडमी Note 10S के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई है. नए कॉसमिक पर्पल कलर वेरिएंट की सेल मी इंडिया वेबसाइट और Amazon बाकी के तीन कलर्स के साथ की जा रही है. ऐमेजॉन और मी इंडिया वेबसाइट दोनों ही जगहों पर ग्राहकों को HDFC बैंक कार्ड्स के जरिए 1,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का भी फायदा मिलेगा.

http://विधायक बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

साथ ही शाओमी की वेबसाइट पर MobiKwik के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को फ्लैट 400 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा. वेबसाइट पर ये भी बताया गया है कि 6GB + 128GB वेरिएंट की बिक्री 31 अगस्त से की जाएगी. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12.5 पर चलता है और इसमें 1,100 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.43-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6GB LPDDR4X रैम, 128GB तक स्टोरेज और Mail-G76 MC4 GPU के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. इस फोन में सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

http://‘भूत पुलिस’ का ट्रेलर रिलीज, हंसने और डरने के लिए हो जाएं तैयार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now