আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘भूत पुलिस’ का ट्रेलर रिलीज, हंसने और डरने के लिए हो जाएं तैयार

Published on: August 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘भूत पुलिस’ का ट्रोलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर की शुरुआत सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की धमाकेदार एंट्री से होती है. ट्रेलर में सैफ का फनी अंदाज देखने को मिल रहा है, तो वहीं अर्जुन कपूर काफी सीरियस मूड में दिखाई दे रहे हैं. सैफ और अर्जुन के अलावा भूत पुलिस में जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी नजर आ रही हैं. लगभग तीन मिनट का ये ट्रेलर आपको हंसाएगा भी और डराएगा भी. फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का भरपूर डोज देखने को मिलेगा. ट्रेलर में सैफ अली खान विभूति तो अर्जुन कपूर चिरौंजी के रोल में नज़र आ रहे हैं. दोनों भूत पकड़ने वालों की भूमिका में हैं.

http://देखिए बीईओ की मनमानी, नाबालिगों को दी यूथ क्लब की जिम्मेदारी

फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसमें सैफ और अर्जुन कपूर के अलावा जावेद जाफरी अहम किरदारों में दिखेंगे. इसमें अर्जुन और सैफ यानी विभूति और चिरौंजी का भूतों को पकड़ने का काम होता है. विभूति को भूत में यकीन नहीं होता और वो इन सब चीजों को बकवास समझता हैं. वहीं दूसरी ओर चिरौंजी को नेगेटिव एनर्जी फील होती है और वो भूत और आत्मा में विश्वास करता है. फिर दोनों को पाला एक पहाड़ी भूत से पड़ता है जिसे दोनों मिलकर छुटराका पाना चाहते हैं. इस दौरान दोनों की मुलाकात जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम से होती है, और चारों भूत पुलिस के गेम में शामिल हो जाते हैं. बता दें, फिल्म 17 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम की जाएगी.

http://भाजपा नेता ने फेसबुक पर पोस्ट किया कपल का वीडियो, लिखा- अटूट प्रेम मंडल का निर्माण, शिकायत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now