আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा नेता ने फेसबुक पर पोस्ट किया कपल का वीडियो, लिखा- अटूट प्रेम मंडल का निर्माण, शिकायत

Published on: August 19, 2021
---Advertisement---

रायपुर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें एक युवा जोड़ा नजर आ रहा है. वीडियो में शामिल लड़की, मधुवन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, राधा कैसे न जले.. गीत पर हावभाव इंगित करती दिख रही है. इस वीडियो के साथ श्रीवास ने लिखा कि- देखो तो गोपी कैसे अपने कन्हैया को कितने प्रेम से सन्निर्माण से मना रही है… और कन्हैया है कि कर्मकार रूप से परेशान…अटूट प्रेम मंडल का निर्माण. यह पोस्ट वायरल हो गई. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सुशील सन्नी अग्रवाल ने सिविल लाइन थाने पहुंच गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ शिकायत दी है.

http://मड़ई मेले में बढ़ा खड़खड़िया का जोर, पुलिस की भूमिका संदिग्ध

लिखित शिकायत में सन्नी अग्रवाल ने कहा है कि एक वीडियो में उनका चेहरा लगाकर उनको बदनाम किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि फर्जी वीडियो बनाकर मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है. मेरे राजनीतिक दुश्मनों को मेरी सफलता रास नहीं आ रही है. ऐसे करके मुझे साजिशन फंसाने और मेरी राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया गया है. गौरीशंकर श्रीवास ने कहा है कि उन्होंने वीडियो सार्वजनिक प्लेटफार्म से उठाया है. उसमें कौन है यह भी नहीं बताया है. कोई गंदा कमेंट भी नहीं किया है. बाद भी उनके खिलाफ शिकायत गलत है. वे ऐसी शिकायत करने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे.

http://11040 करोड़ रुपए के पाम ऑयल मिशन को मंजूरी, कम होंगे तेल के दाम!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now