रायपुर. भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने गोली मारकर की खुदकुशी कर ली. मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुरैना का निवासी विशंभर राठौर ने गुरुवार सुबह करीब सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. गोली सिर को छेदते हुए निकल गई और उसकी मौके पर मौत हो गई. ये घटना पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सरकारी बंगले के ठीक पीछे हुई है. यहीं एक कमरे में राठौर रहता था. कुछ महीनों से वो अकेला ही रह रहा था.
http://‘भूत पुलिस’ का ट्रेलर रिलीज, हंसने और डरने के लिए हो जाएं तैयार
पारिवारिक विवाद की वजह से पत्नी दूसरी जगह पर रह रही थी. जिस कमरे में विशंभर की मौत हुई वहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट जांच में जुटे हैं. उन्होंने मौत काफी देर पहले होने की आशंका जाहिर की है. विशंभर राठौर के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस नोट पर विशंभर ने लिखा है- मैं अपने पूरे होशों हवास में जान दे रहा हूं. मुझे मेरे साले की पत्नी और उसका पिता (मृतक का ससुर) ब्लैकमेल कर रहे थे. फिलहाल सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://देखिए बीईओ की मनमानी, नाबालिगों को दी यूथ क्लब की जिम्मेदारी







