नई दिल्ली. 29 देशों में कोरोना का नया वेरिएंट लैंब्डा पाया गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि विशेष तौर पर कोविड का नया वेरिएंट दक्षिण अमेरिका में मिला है, यहां इसकी उत्पत्ति मानी जा रही है. साप्ताहिक अपडेट के तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोरोना का ये नया वेरिएंट पेरू में पाया गया, लैंब्डा को दक्षिण अमेरिका में उन्नत प्रसार के कारण वैश्विक रूचि के रूप में वर्गीकृत किया गया है. पेरू के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अप्रैल 2021 से लेकर अबतक 81 फीसदी संक्रमित मामलों में यही वेरिएंट पाया गया है. वहीं चिले में पिछले 60 दिनों में दर्ज किए गए मामलों के 32 फीसदी केसों में कोविड-19 का नया वेरिएंट पाया गया.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर और गिरी, मौतों का आंकड़ा भी सिमटा
इसके अलावा अर्जेंटीना और इक्वाडोर में भी कोरोना के नए वैरिएंट के कई मामले मिले हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी कि लैम्ब्डा वंश में उत्परिवर्तन होता है, जो संक्रमण क्षमता को बढ़ा सकता है या एंटीबॉडी के लिए वायरस के प्रतिरोध को मजबूत कर सकता है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस बात के सबूत काफी सीमित हैं. संगठन का कहना है कि लैम्ब्डा को समझने के लिए और शोध की जरूरत है. डब्ल्यूएचओ ने लैंब्डा वैरिएंट को फिलहाल वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट (VOI) का दर्जा दिया है. इसका मतलब ये है कि सभी देश इस वेरिएंट पर नजर रखें. क्योंकि अगर ये और तेजी से फैला तो इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न (VOC) में डालना पड़ेगा. वैरिएंट ऑफ कंसर्न कोरोना के वो वायरस हैं, जिनसे पूरी दुनिया इस समय परेशान है. जैसे- अल्फा, बीटा, गामा और फिलहाल दुनिया में तबाही मचा रहा डेल्टा वैरिएंट.
http://Hyundai Alcazar SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









