नई दिल्ली. हुंडई ने लंबे इंतजार के बाद अपनी 7 सीटर एसयूवी Hyundai Alcazar भारत में लॉन्च कर दी है. एसयूवी की कीमत 16.30 लाख रुपए से शुरू होकर 19.99 लाख रुपए तक जाती है. हुंडई ने अपनी 6 सीटर और 7 सीटर एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रास्मिशन में 14 वेरिएंट में लॉन्च किया है. जो Prestige, Platinum और Signature में हैं. कंपनी ने इसमें 2,760mm लंबा व्हीलबेस दिया है, जिस से केबिन के भीतर तीसरी रो की सीटिंग के लिए भी बेहतर स्पेस मिल सके. कंपनी ने इसमें नए डिजाइन के डायमंड पैटर्न का ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए डिजाइन का एलॉय व्हील और पीछे की तरफ नए क्वार्टर ग्लॉस दिए हैं.
इस एसयूवी के पिछले हिस्से में कंपनी ने फॉक्स डुअल एग्जॉस्ट (साइलेंसर) और नए स्टाइल का रैपराउंड टेललाइट्स दी हैं. इस एसयूवी के इंटीरियर को खास बनाने के लिए इसमें ऑटो कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, पैनोरामिक सनरूफ, ISOFIX सीट माउंट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके इंटीरियर में ड्सूल टोन कलर स्कीम दिया गया है और इसके कैप्टन सीट वर्जन में यूनिक सेंट्रल आर्मरेस्ट, कप होल्डर और एक्स्ट्रा स्पेस भी दिया गया है. इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है.
http://क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया की 2 एक्ट्रेस चोरी के आरोप में गिरफ्तार
इसके डीजल वर्जन में 1.5 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त टर्बो चार्ज इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 115 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इसके पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 159 hp की पावर और 192 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ वॉयस रिकॉग्नाइजेशन, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, डेडीकेतेड थर्ड रो एयर कन्डीशनर, 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, Isofix माउंटेड सीट, हिल स्टार्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स मिलेंगे.
‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ की खबरों का असर : कलेक्टर ने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त जांच दल का किया गठन https://t.co/bMGI30UiAR
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 17, 2021










