আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL में आ रहा नया नियम ‘इम्पैक्ट प्लेयर’, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Published on: December 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के इस्तेमाल की इजाजत दी गई है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. हाल ही में हुए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बीसीसीआई की ओर से इस नियम को सफलतापूर्वक आजमाया गया था. इम्पैक्ट प्लेयर नियम के मुताबिक आईपीएल के किसी मुकाबले में भाग ले रही दोनों ही टीमों को पहली गेंद फेंके जाने से पहले प्लेइंग इलेवन के अलावा चार-चार सब्स्टीट्यूट प्लेयर का का नाम भी देना होगा. दोनों टीमें की तरफ से इन्हीं चार प्लेयर्स में किसी एक को पारी के 14वें ओवर की समाप्ति से पहले इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाया जा सकता है.

https://‘श्रद्धा के 35 हुए, मैं तेरे 70 टुकड़े कर दूंगा’, शख्स ने लिव-इन पार्टनर को दी धमकी

इम्पैक्ट प्लेयर (सबस्टीट्यूट प्लेयर) किसी भी अन्य क्रिकेटर की तरह बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकेगा. यानी कि वह बॉलिंग में चार ओवर भी डाल सकता है. इम्पैक्ट प्लेयर के खेल में आने के बाद जो खिलाड़ी बाहर होगा उसका उपयोग पूरे मैच में नहीं किया जा सकेगा. ओवर खत्म होने, विकेट गिरने या प्लेयर के घायल होने जैसी घटनाओं के दौरान ही इम्पैक्ट प्लेयर को मैदान पर उतारा जा सकता है. खराब मौसम या अन्य परिस्थितियों के चलते मैच छोटा होने पर यह नियम थोड़ा जटिल हो जाता है. यदि मैच को 10-10 ओवर का कर दिया जाता है तो इम्पैक्ट प्लेयर खेल में नहीं आएगा. यदि मुकाबला 10 ओवर से अधिक का हुआ तो इम्पैक्ट प्लेयर मैच के नियमों के अनुसार आएगा.

https://सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा फास्ट प्रोसेसर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now