नई दिल्ली. महाराष्ट्र के धुले शहर में लिव-इन पार्टनर ने लड़की को श्रद्धा वाल्कर जैसा हाल कर देने की धमकी दी है. बुधवार की रात पुलिस के पास लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उसने कहा है कि अरशद सलीम मलिक नाम का युवक उसके साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था. उसने 29 नवंबर को धमकी दी. युवती ने कहा कि वह जुलाई 2021 से साथ रह रहे हैं. लड़की ने बताया कि उसकी शादी 4 अप्रैल 2016 को हुई थी. बाद साल 2017 में उसने बेटे को जन्म दिया. इसके बाद 2019 में सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई. इसके बाद उसकी मुलाकात एक एकेडमी के हर्षल माली नाम के युवक से हुई. युवती ने कहा कि युवक उसे ललिंग गांव स्थित जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
https://आरोपी को लेकर आ रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत; 6 घायल
इस दौरान युवक ने वीडियो बनाकर उसे धमकी दी. बाद उसके साथ रहने का फैसला कर जुलाई 2021 में लिव इन रिलेशनशिप में आ गए. लड़की ने कहा कि एक हलफनामा तैयार करने के लिए अमलनेर गए. तब युवती को पता चला कि वह जिसके साथ लिव इन में रह रही है, उसका नाम हर्षल माली नहीं, बल्कि अरशद सलीम मलिक है. अरशद उसे उस्मानाबाद के एक फ्लैट में ले गया. पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, इसके साथ ही पहले पति से उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया. अरशद के पिता ने उसे अप्राकृतिक प्रताड़ना दी. इसके चार महीने बाद अरशद उसे धुले शहर के विता भट्टी इलाके में ले आया. इस दौरान 26 अगस्त 2022 को पीड़िता ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. बाद भी उसके साथ अप्राकृतिक दुर्व्यवहार किया जा रहा था.
https://लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े करने की फिराक में था आरोपी
इसी बीच अरशद ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया. उसने पांच साल के पहले बच्चे का खतना करने की भी कोशिश की. इस दौरान जब उसने विरोध किया तो अरशद उसे दिल्ली में हुए श्रद्धा वाल्कर की खबर के बारे में याद दिलाया. पीड़िता ने कहा है कि अरशद ने उसे धमकी देते हुए कहा कि ‘उसके 35 टुकड़े ही किए गए, हम तुम्हारे 70 टुकड़े कर देंगे.’ पीड़ित युवती ने शिकायत में कहा है कि जब उस्मानाबाद में अरशद ने सोने की बनावट को तोड़ने से इनकार कर दिया तो उसने उसे साइलेंसर से जलाया था. इस मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर अरशद और सलीम दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.









