नई दिल्ली. BMW Motorrad ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल BMW S 1000 RR को 2023 अवतार में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. नई 2023 BMW S 1000 RR अब अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल है. इसमें एयरोडायनमिक अपग्रेड के साथ-साथ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलते हैं जो 2023 वर्जन को आउटगोइंग मॉडल से अलग करने में मदद करते हैं. नई 2023 BMW S 1000 RR मोटरसाइकिल को तीन वैरिएंट्स- Standard, Pro और Pro M Sport में बेचा जाएगा. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.25 लाख रुपए है और टॉप वैरिएंट के लिए 24.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है. नई 2023 BMW S 1000 RR मोटरसाइकिल में 999 cc, इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है.
https://पिकअप पलटने से 40 घायल, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
यह इंजन अब 13,750 rpm पर 206 bhp का अधिकतम पावर और 11,000 rpm पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 14,600 rpm तक रेव कर सकता है जो काफी ज्यादा है. यह इंजन पहले की तुलना में 2 bhp ज्यादा पावर पैदा करता है. बीएमडब्ल्यू ने इंटेक फनल के डिजाइन को अपडेट कर और एक नई इनटेक ज्योमेट्री के साथ पावर उत्पादन में बढ़ोतरी की. बीएमडब्ल्यू शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी भी है और रियर व्हील पर ज्यादा ट्रैक्शन के लिए एक छोटा सेकंडरी गियर रेशियो है. मोटरसाइकिल पर स्टैंडर्ड इक्यूप्मेंट बदल दिए गए हैं. इसमें अब एक यूएसबी चार्जिंग सॉकेट और M बैटरी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है. 6.5-इंच की टीएफटी स्क्रीन में अब ज्यादा फंक्शन और एक नया रेव काउंटर डिस्प्ले है. TFT स्क्रीन को बाएं हैंडलबार पर मौजूद मल्टी-कंट्रोलर का इस्तेमाल कर कंट्रोल किया जा सकता है.
https://राजस्व मंत्री की अफसरों को फटकार, बोले- यहां कलेक्टरी करने आया है या घूसखोरी










