আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिकअप पलटने से 40 घायल, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

Published on: December 11, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों की पिकअप वाहन नगर के समीप टप्पा के पास पलट गया. जिससे करीब 40 ग्रामीण घायल हो गए. इनमें से 10 गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथमोपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद भेज दिया गया है. शेष घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पिकअप क्रमांक सीजी 06 जीजे 9602 ग्राम दुरुगपाली से करीब 40 से अधिक ग्रामीण महिला-पुरुष और बच्चों को भरकर ओडिशा के ग्राम उर्रीदादर एक दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे.

इस बीच नगर के समीप ही पिकअप चालक सोनासिल्ली निवासी ओमकार यादव (30) तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे में ही पलट गया. सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक केंद्र उपचार हेतु ले जाया गया. दुरुगपाली निवासी ललित प्रधान (60) ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे सेतकुंवर हॉस्पिटल के पास पिकअप वाहन पलट गया. घटना में कुल 40 ग्रामीण घायल हो गए. इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं.

https://बैंक का 22 लाख लेकर कैशियर फरार, एक करोड़ से अधिक का हेर-फेर

10 गंभीर मेकाहाम महासमुंद भेजे गए

घटना में गंभीर रूप से घायल बेलमोती बरिहा (45), लकेश्वरी (21), राजकुमारी प्रधान (55), रामकुंवर पटेल (58) व झलियारीन (60) आदि 10 को प्रथम उपचार के बाद उच्च उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद भेज दिया गया है.

प्रतिदिन सैकड़ों मालवाहक खचाखच भरकर किशनपुर जा रहा

ज्ञात हो कि समीप के ग्राम किशनपुर में कथित शिवलिंग प्रकट होने की अफवाह के बाद से प्रतिदिन सैकड़ों पिकअप में ग्रामीण भरकर दूर-दूर से किशनपुर पहुंच रहे हैं. इसकी लगातार खबर प्रकाशन के बाद भी मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने की प्रशासनिक छूट के कारण ही उक्त हादसा हुआ. यदि अभी भी प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो इससे भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.

https://तीसरे वनडे में भारत ने बांग्लादेश को 227 रनों से हराया, लेकिन सीरीज गंवाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now