আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीसरे वनडे में भारत ने बांग्लादेश को 227 रनों से हराया, लेकिन सीरीज गंवाई

Published on: December 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया. लेकिन, बांग्लादेश ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई. भारत की जीत के हीरो ईशान किशन और विराट कोहली रहे. किशन ने 210 रन की पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है. अनुभवी विराट कोहली ने 113 रन की पारी खेली.

https://50 साल के शिक्षक का 20 साल की छात्रा पर आया दिल, मंदिर में रचाई शादी

वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी ओवरों में 27 गेंद पर 37 रन बनाए. गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और उमरान मलिक को 1-1 सफलता मिली. बांग्लादेश की बात करें तो उसके लिए शाकिब अल हसन ने 50 गेंद पर 43 रन बनाए. कप्तान लिटन दास 29, यासिर अली 25 और महमूदुल्लाह 20 रन बनाकर आउट हुए. उसके लिए गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए. मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली.

https://बोरवेल में गिरे तन्मय ने तोड़ा दम, साढ़े चार दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now