कोरबा. राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का अधिकारियों को फटकारते हुए वीडियो सामने आया है. बरबसपुर में बनने वाले नए ट्रांसपोर्ट नगर में रोड़ा लगाए जाने से खफा मंत्री ने अधिकारियों को कलेक्टर संजीव झा के बहाने फटकार लगाते हुए कहा कि- यहां कलेक्टरी करने आया है या घूसखोरी करने. बरबसपुर पहुंचे मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों के सामने कलेक्टर को खुली धमकी दी. ट्रांसपोर्ट नगर को बरबसपुर से हटाकर झगहरा गांव में शिफ्ट करने से नाराज मंत्री ने कहा कि ये ट्रांसपोर्ट नगर कहीं शिफ्ट नहीं होगा, अगर कोई शिफ्ट होगा तो वो है कलेक्टर.
https://तीसरे वनडे में भारत ने बांग्लादेश को 227 रनों से हराया, लेकिन सीरीज गंवाई
दरअसल, शुक्रवार को मंत्री के बुलावे पर कलेक्टर संजीव झा नहीं पहुंचे थे. मंत्री ने कहा कि मैंने मुख्य सचिव से पता किया है कलेक्टर ने कोई छुट्टी नहीं ली है और ना ही उसकी तबीयत खराब है. राजस्व मंत्री ने कोरबा जिले के अफसरों को सख्त शब्दों में हिदायत दी कि टीपी नगर तो बरबसपुर में ही बनेगा. दरअसल, कोरबा शहर के बीचोंबीच टीपी नगर संचालित है. जहां हजारों ट्रकों की मरम्मत होती है. इसके कारण मुख्य मार्केट प्रभावित होता है.इस बात को ध्यान में रखते हुए इस टीपी नगर को शहर से दूर स्थापित करने के लिए योजना बनाई गई.
https://बेटे ने की एक्ट्रेस मां की हत्या, शव को जंगल में फेंका
बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की योजना बनाई गई. इसके लिए जमीन प्रस्तावित हो गई, लेकिन अब एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. जिसके चलते खुद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सामने आना पड़ा. जयसिंह अग्रवाल ने प्रस्तावित जमीन के पास पहुंचकर पहले अफसरों को बुलाया और जमकर फटकार लगाई.अग्रवाल का यह बयान विपक्ष को तंज कसने का मौका दे दिया. पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने मंत्री अग्रवाल के वायरल वीडियो को अपने ट्विटर और फेसबुक खाते पर शेयर किया है.
https://बोरवेल में गिरे तन्मय ने तोड़ा दम, साढ़े चार दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन







