আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भतीजे ने ताई की हत्या कर लाश के किए टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Published on: December 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला सरोज के मर्डर केस में खुलासा किया है कि भतीजे ने ताई की हत्या कर लाश के 10 टुकड़े किए. बाद टुकड़ों को दिल्ली के जंगलों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ के आधार पर बताया, ताई की हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े ठिकाने लगाने का विचार उसके मन में श्रद्धा हत्याकांड देखने के बाद आया है. नॉर्थ के डिप्टी कमिश्नर पारिस देशमुख ने बताया कि शहर के विद्याधर नगर थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 दिसंबर को दर्ज हुई थी.

https://गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री ने की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

उन्होंने बताया कि युवक अनुज शर्मा उर्फ अचिंत्य गोविंद दास (33) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ताई सरोज शर्मा (65) दोपहर बाद दो-तीन बजे घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थीं, जो अभी तक घर वापस नहीं आईं. देशमुख के अनुसार आरोपी अनुज शर्मा ने पूछताछ में बताया कि 11 दिसंबर को दोपहर में ताई ने उसे बाहर जाने से रोका जिस पर वह तैश में आ गया और उसने उनके सिर पर हथौड़ा मार दिया. उसने पुलिस से बताया कि वह शव के टुकड़े करने के लिए एक दुकान से पत्थर काटने वाला कटर खरीदकर लाया, बाद बाथरूम में शव के कई टुकड़े कर उन्हें सूटकेस व बाल्टियों में भरकर कार से उन्हें दिल्ली रोड पर जंगल में कई स्थानों पर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया.

https://दूल्हे ‘योगी’ को दहेज में मिला ‘बुलडोजर’, वायरल हुआ अनोखा गिफ्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now