नई दिल्ली. एक शादी में दहेज में बुलडोजर मिलने की चर्चा सोशल मीडिया में सुर्खियों में है. बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाने के देवगांव निवासी स्वामीदीन चक्रवर्ती का बेटा योगेंद्र ऊर्फ योगी भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं. पिता ने अपने बेटे योगी की शादी इसी थाना इलाके के सौखर गांव निवासी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा प्रजापति के साथ की है. नेहा सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं.
https://सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस बानो की पुनर्विचार याचिका
गत 15 दिसंबर की रात्रि में योगेंद्र उर्फ योगी और नेहा प्रजापति का विवाह सुमेरपुर कस्बे के ‘शिव लॉन गार्डन’ गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ था और 16 दिसंबर को जब विदाई हुई तब दुल्हन के पिता परसराम प्रजापति ने दहेज में बुलडोजर देकर सभी को चौंका दिया. योगेंद्र योगी और नेहा प्रजापति की इस शादी में उपहार स्वरूप मिले बुलडोजर ने जिले सहित पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी लीं. दुल्हन के रिटायर्ड फौजी पिता ने दामाद योगी को दहेज में बुलडोजर देकर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है. लड़की के पिता परसराम ने बताया कि बिटिया नेहा को दहेज में ‘कार’ देते तो खड़ी रहती, लेकिन ‘बुलडोजर करेगा काम और बिटिया को मिलेंगे दाम.’
https://रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच की प्रारंभिक तैयारियां शुरू









