नई दिल्ली. नेपाल के पोखरा में यति एयरलाइंस के प्लेन क्रैश में 69 यात्रियों समेत 72 लोग सवार थे, जिनमें से 69 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं, 3 लापता लोगों की तलाश चल रही है. इन 69 बरामद शवों में से तीन दोस्तों के शव भी मिले हैं. ये तीन अपने दो अन्य दोस्तों के साथ करीबी की शोक सभा में शामिल हो कर लौट रहे थे. वहीं, अब पता चला है कि इन तीनों के दो दोस्त जिन्हें इसी फ्लाइट में बैठना था वो किसी कारण विमान में चढ़े ही नहीं और उनकी जान बच गई.
https://स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही लड़की को तेज रफ्तार थार ने रौंदा, दिल दहला देगा वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों दोस्त नेपाल मूल के नागरिक हैं जिनकी पहचान राजू ठकूरी, राबिन हमला और अनिल शाही के नाम से हुई है. ये तीन और इनके दो अन्य दोस्त 13 जनवरी को केरल के एक गांव में अपने करीबी मौथ्यू फिलिप के शोक सभा में शामिल होने के लिए गए थे. मैथ्यू के रिश्तेदार ने बताया कि, हमें जैसे ही प्लेन क्रैश की खबर मिली हमने कुछ लोगों से संपर्क कर पैंसेजर लिस्ट चेक की. हमें पता चला कि इन पांच में से तीन ने काठमांडू से पोखरा के लिए फ्लाइट ली थी लेकिन दो काठमांडू ही रुक गए थे.
https://विमान हादसे से पहले एयर होस्टेस ने बनाया था वीडियो, अब हो रहा वायरल









