আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही लड़की को तेज रफ्तार थार ने रौंदा, दिल दहला देगा वीडियो

Published on: January 16, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. चंडीगढ़ में सड़क किनारे स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही लड़की को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने रौंद दिया. फिर तेजी से वहां से आगे निकल गई. मामला फर्नीचर मार्केट का है. सड़क हादसे की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक घायल लड़की की पहचान 25 साल की तेजस्विता कौशल के रूप में हुई. दरअसल, शनिवार देर रात 11 बजकर 39 मिनट पर तेजस्विता को थार गाड़ी रौंदते हुए आगे निकल गई. उस समय तेजस्विता स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थी. बताया जा रहा है कि गाड़ी रॉन्ग साइड से आ रही थी. तेजस्विता का इस समय जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है.

https://कोहली ने धोनी की स्टाइल में लगाया हेलिकॉप्टर शॉट, वीडियो वायरल

उसके सिर के दोनों तरफ टांके लगे हैं. उसे होश आ गया है. घरवालों के अनुसार, वह बात कर रही है और ठीक है. लेकिन वे चाहते हैं कि इस तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. मामले में सेक्टर-61 पुलिस चौकी ने डीडीआर दर्ज की है. हादसे की फुटेज भी घायल युवती के पिता ओजस्वी कौशल ने ही निकलवाई है. टक्कर मारने के बाद थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया. तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया कि उनकी बेटी आर्किटेक्ट में ग्रेजुएट है और अभी यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही है. वह रोज रात के समय अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्केट में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने जाती है. शनिवार की रात भी अपनी मां मंजिंदर कौर के साथ गई थी.

https://‘RRR’ ने फिर रचा इतिहास, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now