আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लगावेलू जब लिपिस्टिक गाकर नेहा कक्कड़ ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

Published on: August 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के एक लाइव शो का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो भोजपुरी के सबसे मशहूर गानों में से एक लगावेलू जब लिपिस्टिक गाती दिख रही हैं. उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. नेहा इस गाने में दुनिया भर में मशहूर भोजपुरी गाना लॉलीपॉप गा रही हैं और दर्शक उनके साथ झूमते दिख रहे हैं. इस वीडियो को भोजपुरी फैनक्लब नाम के यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है.

http://लेडी डॉक्टर की हत्या : पहले गला दबाया, फिर चाकू से किए कई वार

इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. अकसर हिन्दी और पंजाबी गानों पर परफॉर्म करने वाली नेहा कक्कड़ का ये अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वीडियो में दर्शक उनके साथ गाना गा भी रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर पवन सिंह का यह गाना दुनियाभर में भोजपुरी के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानें में से एक है. इस गाने ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है. यही नहीं, इसके प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए इसके कई वर्जन भी गाए जा चुके हैं.

http://Realme C15 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now