আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme C15 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: August 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Realme C15 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को 3GB रैम+32GB और 4GB रैम+64GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है. इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश- 9,999 रुपए और 10,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक फोन को पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे. फोन की सेल Flipkart और realme.com पर 27 अगस्त से शुरू होगी, जबकि ऑफलाइन स्टोर्स पर इसे 3 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा. इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है. फोन एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और स्पीड के लिए Realme C15 में MediaTech Helio G35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.

http://6000mAh बैटरी के साथ Realme C12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है. फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड ह्वाइट सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है. इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, 4G, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है.

http://छत्तीसगढ़ी संस्कृति का ढोल पीटने वाली सरकार महिलाओं को तीजा मनाने मायके क्यों नहीं जाने दे रही?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now