আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लेडी डॉक्टर की हत्या : पहले गला दबाया, फिर चाकू से किए कई वार

Published on: August 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के आगरा में 26 साल की डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में उनके दोस्त डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह योगिता से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था. डॉ. विवेक ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार शाम को मैं जालौन से योगिता से मिलने आगरा आया था. योगिता कार में बैठी तभी उससे बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि मैंने गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. मुझे लगा कि वह मरी नहीं है. मैं अपनी कार में चाकू रखता हूं. उसी चाकू से योगिता के सिर और चेहरे पर वार किए. फिर सुनसान जगह पर शव फेंक दिया.

http://जनभागीदारी शुल्क में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करें महाविद्यालय : अभाविप

पुलिस ने बताया कि दोनों 7 साल से रिलेशन में थे. बता दें कि योगिता मंगलवार शाम से गायब थी. उसका शव बुधवार को आगरा के डौकी इलाके में बमरौली गांव के पास खेत में मिला. उसके सिर और चेहरे पर चाकू से हमला किया गया था. योगिता लोअर-टीशर्ट पहने थी. स्पोर्ट्स जूते पास में पड़े थे. तलाशी में जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले. मोबाइल भी गायब था. शाम को शव की शिनाख्त एसएन मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विभाग में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम के रुप में हुई. बहन का शव मिलने के बाद योगिता के भाई डॉक्टर मोहिंदर ने डॉ. विवेक तिवारी पर शक जाहिर किया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि विवेक लगातार योगिता पर शादी का दबाव बना रहा था. योगिता ने उससे शादी से मना कर दिया था. इसी बात को लेकर विवेक ने उसकी हत्या की. पुलिस ने बताया कि डॉ. विवेक से पूछताछ की जा रही है. घटना में इस्तेमाल गाड़ी और हथियार बरामद कर लिया गया है.

http://मुढ़ीपार में मामूली विवाद पर अधेड़ की हत्या, इधर पिलवापाली के तालाब में मिला वृद्धा का शव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now