कांकेर. किसानों द्वारा वास्तविक रूप से बोये गए धान के रकबा से ही धान की खरीदी करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं, जिसके पालन में कलेक्टर केएल चौहान ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को पंजीकृत किसानों के धान के रकबे का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन उक्त निर्देश का पालन नहीं करने पर दुर्गूकोंदल के नायब तहसीलदार लोमस कुमार मिरी को कलेक्टर चौहान ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा नियत किया गया है.
http://प्रेमी के परिजनों ने जलाया था जिंदा, इलाज के दौरान युवती की मौत
इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के कमिश्नर अमृत खलखो के साथ कलेक्टर केएल चौहान ने रविवार को दुर्गूकोंदल तहसील के धान उपार्जन केन्द्र चिखली का आकस्मिक निरीक्षण किया था, जिसमें नायब तहसीलदार मिरी ने पजीकृत किसानों के धान के रकबे का सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं किया जाना पाया. उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण नायब तहसीलदार लोमस कुमार मिरी को कलेक्टर ने निलंबित किया है.
http://VIDEO : फ्लाइट में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के यात्री, कहा- आपको शर्म आनी चाहिए







