रायपुर. राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक-1 बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता केआर गंगेश्री को वित्तीय वर्ष 2020-21 (माह मई 2020 से जनवरी 2021 तक) में गैर अनुबंध में अत्यधिक व्यय कर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है. लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से निलबंन आदेश जारी कर दिया गया है. कार्यपालन अभियंता केआर गंगेश्री का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जगदलपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
https://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में उछाल, जानिए नया भाव
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 8 सितम्बर को
जगदलपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल में 8 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक कोटक महिन्द्रा इंश्योरेंस के द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस प्लेसमेंट कैम्प में एडवाइजर के 10 पदों के लिए साक्षात्कार किया जाएगा.
https://निया शर्मा का नया गाना ‘दो घूंट’ रिलीज, दिखा बोल्ड अंदाज
पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को
रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित टीईटी एवं पी पी एच टी की प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के प्रथम पाली में पीटी प्रवेश परीक्षा सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में पीपीएचटी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी. पीईटी की परीक्षा रायपुर शहर के 11 परीक्षा केंद्रों में तथा पी पी एच टी की प्रवेश परीक्षा 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी. कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए श्रीमती पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.







