नई दिल्ली. सोने की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,574 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 63,905 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में महज 71 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 46,503 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत घटकर 1,826 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी की कीमत में आज तेजी का रुख रहा.
https://निया शर्मा का नया गाना ‘दो घूंट’ रिलीज, दिखा बोल्ड अंदाज
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 263 रुपए के उछाल के साथ 64,168 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 24.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोना सोमवार को दो महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया. वहीं, डॉलर में आई मजबूती के कारण निवेशकों की ओर से सोने में मुनाफावसूली भी की गई. इससे सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी का रुख बना हुआ है. इससे सोने की कीमतें दबाव में चल रही हैं.
https://महिला स्व-सहायता समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने सीएम ने की घोषणा










