আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निया शर्मा का नया गाना ‘दो घूंट’ रिलीज, दिखा बोल्ड अंदाज

Published on: September 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस निया शर्मा का नया गाना ‘दो घूंट’ रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. गाने में निया अपने सबसे ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. गाने में वे अलग-अलग आउटफिट में परफॉर्म कर रही हैं. कभी व्हाइट ड्रेस में कभी ब्लैक तो कभी रेड आउटफिट में उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है. गाने में निया का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को सारेगामा म्यूजिक ने प्रजेंट किया है और श्रुति राणे ने गाया है. बता दें कि इसका ऑरिजनल सॉन्ग साल 1973 में आई फिल्म झील के उस पार का है और ऑरिजनल सॉन्ग एक्ट्रेस मुमताज पर फिल्माया गया था.

https://महिला स्व-सहायता समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने सीएम ने की घोषणा

इसे लता मंगेशकर ने गाया था. गाने का म्यूजिक डायरेक्शन आर डी बर्मन का था और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गाना उस समय काफी सुपरहिट रहा था. बता दें कि निया हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आई थीं. निया शर्मा ने डेली सोप ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में मानवी के किरादर से दर्शकों के दिलों पर छा गईं। इसके बाद निया ‘जमाई राजा’ में नजर आईं. निया शर्मा ने 2017 और 2020 के फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया. साल 2017 में अंतिम पांच में शामिल थीं निया जबकि पिछले साल इस शो की विनर रहीं. निया ने ‘ट्विस्टेड’ और ‘जमाई 2.0’ से वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रखा है.

https://भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now