रायपुर. मौसम विभाग ने बस्तर संभाग संभाग के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मध्य छत्तीसगढ़ के ज़िलों में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक मानसून द्रोणिका अनुपगढ़, हिसार, दिल्ली, हरदोई, सीधी, कोरबा, बलांगीर और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जिसका विस्तार साढ़े चार किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है.
https://SC की केंद्र को फटकार- हमारे फैसलों का सम्मान नहीं कर रहे, धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं
इसके प्रभाव से बारिरश का यह माहौल बना है.प्रदेश के दूसरे हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात की संभावना बन रही है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. बता दें कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 847.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 6 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1215.5 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 608.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
https://कोरोना के बाद निपाह वायरस का खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत







