नई दिल्ली. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने NEET UG 2021 का परिणाम जारी कर दिया है. नटीए ने नीट यूजी के रिजल्ट के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. मेडिकल के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली नीट यूजी 2021 परीक्षा में करीब 16 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. उम्मीदवार अपने नतीजे neetresults.nic.in, nta.ac.in, and neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. बता दें कि NEET UG 2021 का आयोजन 12 सितंबर को किया गया था.
https://ट्रक में लोहे के पार्ट्स के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 84 लाख का गांजा, 2 गिरफ्तार
इस साल NEET UG के लिए रजिस्टर कराने वाले कुल 16.14 लाख उम्मीदवारों में से 95 प्रतिशत से अधिक आवेदकों ने परीक्षा दी थी. पिछले साल की तुलना में इस साल नीट रिजल्ट जारी होने में काफी देरी हुई है. पिछले साल नीट का रिजल्ट 18 अक्टूबर को घोषित किया गया था. नीट के रिजल्ट घोषित होने के बाद कॉलेज की कट-ऑफ लिस्ट भी रिलीज होती है जिसके आधार पर एडमिशन प्रोसेस शुरू होता है. इसके लिए दो तरह से काउंसलिंग की जाती है. एक काउंसलिंग 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के आधार पर होती है, जबकि दूसरी काउंसलिंग राज्य अपने स्तर पर मेरिट लिस्ट के जरिए करते हैं.
https://शिल्पा शेट्टी ने दिखाया सबसे डरावना हैलोवीन लुक, देखते ही डर जाएंगे आप
ऐसे चेक करें नीट यूजी 2021 का रिजल्ट
– सबसे पहले एनटीए के पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाएं.
– अब होम पेज पर नीट यूजी 2021 के रिजल्ट का लिंक मिलेगा.
– इस पर क्लिक करने पर नया पेज ओपन होगा.
– यहां अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें.
– अब रिजल्ट ओपन हो जाएगा.
– इसे डाउनलोड कर सकते हैं.









