नई दिल्ली. शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. शिल्पा शेट्टी हैलोवीन वीक को किस तरह सेलिब्रेट करना है, यह बहुत अच्छे से जानती हैं. सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी से लेकर माधुरी दीक्षित तक कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपना-अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है. शिल्पा शेट्टी का भूतिया अंदाज तो खासकर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल हो रहा है कि वो शिल्पा शेट्टी हैं. उनका लुक हैरान कर देने वाला है.
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है. शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने हैलोवीन लुक में नजर आ रही हैं. अपने इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी कई डरावने पोज देते नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी इसमें सफेद ड्रेस में दिख रही हैं. साथ ही उन्होंने बिल्कुल डरावना मेकअप किया हुआ है. इस मेकअप के साथ ही चुड़ैल के रूप में शिल्पा की स्माइल भी देखने लायक है. शिल्पा शेट्टी के हैलोवीन लुक की फैंस भी काफी तारीफ कर रहे हैं.
https://दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम, एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी










