नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. तीनों अधिकारियों को डेप्युटेशन पर दिल्ली बुलाया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेपी नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही के चलते शनिवार को ये कार्रवाई की है. बता दें कि जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में थे. गुरुवार को जेपी नड्डा डायमंड हार्बर की ओर जा रहे थे, तब रास्ते में उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए और हमला किया गया. इस दौरान जेपी नड्डा तो सुरक्षित रहे, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय को चोट आई.
http://प्रदेश में खुलेंगे 100 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
पार्टी अध्यक्ष के काफिले पर इस तरह हुए हमले के बाद से ही बीजेपी आगबबूला है. पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर जेपी नड्डा, कैलाश विजयवर्गीय का हाल जाना तो वहीं अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य सभी मंत्रियों ने हमले की निंदा करते हुए ममता सरकार पर सवाल खड़े किए. इस पूरे मामले में अभी तक 3 FIR दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है. बंगाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं. इसके अलावा पुलिस ने एक FIR बीजेपी नेता राकेश सिंह के खिलाफ दर्ज की है, जिन पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा है.
http://इस तारीख तक आधार से लिंक नहीं किया पैन कार्ड तो लग सकता है 10000 का जुर्माना









