रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर चिरमिरी के गोदरीपारा में नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अगले एक साल में एक सौ नए इंग्लिश मीडियम स्कूल और शुरू किए जाएंगे. उन्होने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों के भी अंग्रेजी मीडियम के अच्छे स्कूलों में पढ़ने और आगे बढ़ने के सपने को साकार करना सरकार की प्राथमिकताओं में है. मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर चिरमिरी में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए नए मेडिकल कालेज खोलने का प्रस्ताव तैयार कराकर केंद्र सरकार को भेजने की भी बात कही.
http://इस तारीख तक आधार से लिंक नहीं किया पैन कार्ड तो लग सकता है 10000 का जुर्माना
श्री बघेल ने चिरमिरी के गोदरीपारा में बने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के भव्य भवन का भी अवलोकन किया और स्कूल की छत से अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चिरमिरी की पहाड़ियों-घाटियों के प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन भी किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्कूल के नवनियुक्त शिक्षकों और प्रवेशित बच्चों से भी मुलाकात की. कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुण्ठपुर श्रीमती अंबिका सिंहदेव, विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो, नगर निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
http://डॉक्टरों को करनी होगी 10 साल नौकरी, बीच में छोड़ी तो एक करोड़ जुर्माना







