আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आंगनबाड़ी केंद्र परिसरों में मुनगा के पौधे रोपित

Published on: July 7, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर मंगलवार को विकासखण्ड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र परिसरों में मुनगा के पौधे रोपित किए गए. ये निर्देश प्रदेश में कुपोषण दूर करने का एक अभिनव प्रयास है जिस पर प्रदेश सरकार की पहल पर अब इसे कार्य रूप में परिवर्तित किया गया है. स्थानीय महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीएल साहू ने बताया कि विकासखण्ड के प्रायः सभी आंगनबाड़ी केंद्र परिसरों में मुनगा के पौधे कार्यकर्ताओं के माध्यम से एवं वन विभाग के सहयोग से रोपित कराए गए हैं. ज्ञात हो कि मुनगा एक ऐसा चमत्कारिक पेड़ होता है जिसके पत्तों की सब्जी बनाकर खाने से सब्जी स्वादिष्ट बनती है एवं इसमें भरपूर प्रोटीन होता है.

http://बाइक से गांजा परिवहन करते युवक गिरफ्तार

इसी तरह मुनगा के फल की भी सब्जी बनाकर खाई जाती है. जिसमें भी भरपूर प्रोटीन की मात्रा होती है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता अनंत सिंह वर्मा ने बताया कि मुनगा कितना गुणकारी होता है इसका उदाहरण पिथौरा चिरायु में पदस्थ एक डॉक्टर सुस्मिता ने अपने कार्यक्षेत्र में मुनगा के पौधे रोपित कर उसकी सेवन विधि का प्रचार कर आज से पांच वर्ष पूर्व ही इसके लाभ के बारे में ग्रामीणों को बता दिया था. जिसका फायदा लोग आज भी उठा रहे है. अब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कुपोषण से लड़ने इन्ही उपायों को अपनाया है. इन उपायों से ग्रामीण स्वयं ही बगैर दवा एवं डॉक्टर के ही कुपोषण से मुक्त हो सकेंगे.

http://चाची की टंगिया मारकर हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now