महासमुंद. सांकरा पुलिस ने 7 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम चैनडीपा एनएच 53 के पास नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक CG 04 LL 2901 को रोका. बाइक चालक बिजेपुर थाना फफौद जिला औरैया उत्तरप्रदेश निवासी दीपक कुमार नायक (21) के कब्जे से 7 किलो गांजा कीमती 35 हजार रुपए, परिवहन में प्रयुक्त बाइक कीमती 60 हजार रुपए, नगदी रकम 1000 रुपए एवं मोबाइल ओप्पो 3S कीमती 2000 रुपए जब्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. जिसे न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है. संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, आरक्षक भोजराम दीवान, गौरव नौरंगे, महेश साहू, विजय विकास दिव्य, सूरज निराला, होमलाल ध्रुव, खिलेश्वर बंजारे, कमल साहू ने की.
http://चाची की टंगिया मारकर हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मत्स्य पालन हेतु तालाब लीज अवधि बढ़ाने ज्ञापन
महासमुंद. खल्लारी में तालाबों की लीज पंचायत द्वारा निरस्त करने नोटिस जारी किए जाने के बाद मत्स्य पालकों ने लीज की अवधि बढ़ाने की मांग कलेक्टर से की है. मत्स्य पालकों ने सोमवार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में बताया गया है कि उन्होंने साल 2014 में पंचायत की ओर से 22 तालाबों में से 18 तालाबों को 10 वर्षों के लिए महिला व युवा समितियों को लीज पर दिया है. पंचायत ने लीज आगामी 10 जुलाई को निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है जिसे लेकर समिति के सभी लोग परेशान हैं. उक्त तालाबों के लीज की अवधि 15 जून 2021 तक बढ़ाए जाने की मांग समिति ने की है.
http://UGC ने जारी की नई गाइडलाइन, सितंबर में होंगे यूनिवर्सिटी एग्जाम







