আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चाची की टंगिया मारकर हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Published on: July 7, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कोमाखान थाना क्षेत्र के द्वारतरा कला में एक अधेड़ भतीजे ने 65 वर्षीया वृद्धा चाची की टंगिया मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पुहंच जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक ग्राम नवाडीह निवासी आरोपी हेमलाल सेन मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपनी चाची के घर पहुंचा और टंगिया मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के वक्त घर के अंदर काम कर उनकी बहू चीख-पुकार सुनकर बाहर आई तो सास को जमीन में खून से लथपथ अधमरा देख मदद के लिए ग्रामीणों से गुहार लगाई.

http://UGC ने जारी की नई गाइडलाइन, सितंबर में होंगे यूनिवर्सिटी एग्जाम

आरोपी के हाथ में टंगिया देख किसी ने भी उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई. इधर, घायल महिला को ग्रामीणों ने डायल 112 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी कोमाखान पुलिस को दी गई. दल बल के साथ पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई है. कोमाखान प्रभारी एसडीओपी लिलेश्वर यादव ने बताया कि घटना की क्या वजह थी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. घटना की वजह जानने पूछताछ की जा रही है और आरोपी की भी तलाश क्षेत्र में सरगर्मी से की जा रही है.

http://चिटफंड कंपनी के 4 डायरेक्टर अपराध दर्ज होने के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now