नई दिल्ली. इस बार मानसून समय से पहले ही केरल पहुंच गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सामान्य समय से तीन दिन पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट पर पहुंच चुका है. बता दें कि मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही थी. केरल में मानसून के बाद भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में रविवार, 29 मई को दस्तक दे दी है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून से शुरू होती है.
https://1 जून से होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर!
दक्षिण-पश्चिम मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माना जाता है. मॉनसून की एंट्री के साथ ही, मौसम विभाग ने 29 मई से 1 जून के दौरान केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, लक्षद्वीप में 30 मई को भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
https://महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 के 7 मामलों की पुष्टि









