আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 के 7 मामलों की पुष्टि

Published on: May 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट का पहला मामल दर्ज हुआ है. पुणे में इन सब वेरिएंट के कुल 7 इनमें BA.4 के 4 केस और BA.5 के 3 मामलों की पुष्टि हुई है. राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट ने जिनोम सिक्वेंसिंग के बाद यह जानकारी दी है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने सभी जिला प्रशासन को टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है. महाराष्ट्र के हेल्थ डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक आदेश में जिला प्रशासन से असामान्य मामलों को लेकर अलर्ट रहने को कहा है. इससे पहले हैदराबाद में इस महीने की शुरुआत में BA.4 सब वेरिएंट का पहला केस सामने आया था.

https://संसदीय सचिव ने कृषि पद्धतियों के लिए हितग्राहियों को वितरित की सामग्री

यहां साउथ अफ्रीका से लौटे एक यात्री का सैंपल लेने के बाद इसकी पुष्टि हुई. इससे पहले देश में सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी. ताकि इन सब वेरिएंट के सोर्स का पता लगाया जा सके. भारतीय SARS-CoV-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने भी तमिलनाडु और तेलंगाना में BA.4 व BA.5 के के मामलों की पुष्टि की है. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है. क्योंकि ओमिक्रॉन वेरिएंट का यह वेरिएंट पहले से ही देश में व्यापक रूप से फैल चुका है और वायरस के डेल्टा संस्करण की तुलना में कम गंभीर प्रभाव रहा है.

https://जुग जुग जियो का गाना ‘द पंजाबन सॉन्ग’ रिलीज, सुनकर नाचने पर हो जाएंगे मजबूर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now