नई दिल्ली. वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो का पहला गाना द पंजाबन सॉन्ग रिलीज हो गया है. इस गाने को गिप्पी ग्रेवाल, जहरा एस खान, तनिष्क बागची और रोमी ने गाया है. जबकि तनिष्क बागची और अबरार उल हक ने संगीत और गीत दिए हैं. द पंजाबन सॉन्ग में कियारा और वरुण के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल को देखा जा सकता है. गाने में शादी का माहौल है. लेकिन शादी असल में नीतू कपूर की होती नजर आ रही है.
https://2022 KTM RC 390 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वीडियो की शुरुआत में नीतू कपूर लाल रंग के खूबसूरत सूट में दुल्हन की तरह आती हैं. उनके साथ वरुण और मनीष हैं. इसके बाद एंट्री होती है अनिल कपूर और कियारा आडवाणी की. गाने में पूरी फैमिली मिलकर एन्जॉय कर रही है. सभी शादी के माहौल में नाचते, खुशियां मनाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं. ये गाना एनर्जी से भरा हुआ है, जिसे देखकर आपके अंदर भी एनर्जी आ जाएगी. गाने के सेटअप से लेकर स्टार्स के आउटफिट तक सबकुछ सेलिब्रेशन वाली फीलिंग दे रहा है. इसे सुनते हुए आप भी अपने कदम थिरकने से नहीं रोक सकेंगे.
https://तीसरा निकाह करने जा रहा था पति, दूसरी पत्नी ने सरेराह चप्पल से पीटा










