আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केरल में मानसून की दस्तक, इस साल 101 फीसदी होगी बारिश

Published on: June 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मानसून इस बार तय समय से तीन दिन देरी से आज केरल पहुंच गया. सुबह 11 बजे दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा. इससे पहले मौसम विभाग ने 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन निश्चित समय पर मानसून ने दस्तक नहीं दी, हालांकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है. वहीं केरल में 3 दिनों से प्री-मानसूनी बारिश हो रही है. राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है. देशभर में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इस साल अगर मात्रात्‍मक रूप से बात करें तो 101 फीसदी बारिश होने के आसार हैं.

http://BMW X7 M50d Dark Shadow Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान में बताया है कि इस बार मानसून सामान्य से अच्छा रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2 जून को बताया कि केरल में बारिश में तेजी है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलने से मौसम ठंडा है. वहीं केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य रहने की संभावना है, वहीं मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है.

http://पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल कुत्तों को देख तालाब में कूदा, डूबकर मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now